इतिहास - Super 50 Facts GK - 1

1. मांडा किस नदी के किनारे स्थित था? – चेनाब 2. सिन्धु घाटी स्थल कालीबंगन किस प्रदेश में है? – राजस्थान में 3. सिन्धु घाटी के लोग किसमें विश्वास करते थे?–मातृशक्ति में 4. प्राचीनतम विवाह संस्कार का वर्णन करने वाला ‘विवाह सूक्त’ किसमें पाया जाता है? – ऋग्वेद 5. ऋग्वेद में सबसे पवित्र नदी किसे माना गया है? – सरस्वती 6. यज्ञ सम्बन्धी विधि-विधानों का पता किसमें चलता है?–युजर्वेद से 7. वेदों की संख्या कितनी है? – चार 8. प्रसिद्ध ‘गायत्री मंत्र’ कहाँ से लिया गया है? – ऋग्वेद 9. प्रथम मगध साम्राज्य का उत्कर्ष किस सदी में हुआ था? – छठी सदी ई. पू. 10. भारत में सिक्कों/मुद्रा का प्रचलन कब हुआ? – 600 ई. पू. में 11. वासुदेव कृष्ण की पूजा सर्वप्रथम किसने प्रारम्भ की? – सात्वतों ने 12. सारनाथ में बुद्ध का प्रथम प्रवचन क्या कहलाता है?–धर्मचक्रप्रवर्तन 13. महावीर ने जैन संघ की स्थापना कहाँ की? – पावा 14. भारत में सबसे बड़ा बौद्ध स्तूप कहाँ स्थित है? – सांची 15. अशोक के शासन काल में बौद्ध संगीति किस नगर में आयोजित की गई थी? – पाटलिपुत्र 16. मौर्य काल में गुप्तचरों को क्या कहा जाता था? – गूढ़ पुरुष 17. मेगास्थनीज की पुस्तक का नाम क्या है? – इण्डिका 18. श्रीनगर की स्थापना किस मौर्य शासक ने की? – अशोक 19. प्राचीन काल में कलिंग का महान् शासक कौन था? – खारवेल 20. कण्व/काण्व वंश का संस्थापक कौन था? – वसुदेव 21. तक्षशिला विश्वविद्यालय कहाँ स्थित था? – पाकिस्तान में 22. ‘तमिल काव्य का ओडिसी’ कहा जाता है? –मणिमेकलई 23. गुप्तकालीन पुस्तक ‘नवनीतकम्’ का सम्बन्ध किससे है?– चिकित्सा से 24. गुप्त शासकों की सरकारी/दरबारी भाषा थी? – संस्कृत 25. किस गुप्त शासक ने दक्षिणापथ में स्थित 12 राज्यों पर ‘धर्मविजय’ की? – समुद्रगुप्त 26. बाल विवाह की प्रथा किस काल में आरम्भ हुई? – गुप्त काल में 27. गुप्तकालीन शासन प्रणाली किस प्रकार की थी? – राजतन्त्रात्मक 28. दक्षिण भारत क संदर्भ में एरीपत्ती का अर्थ क्या था? – जलाशय की भूमि 29. किस व्यक्ति को ‘द्वितीय अशोक’ कहा जाता है? – हर्षवर्धन 30. हर्षवर्धन अपनी धार्मिक सभा कहाँ किया करता था? – प्रयाग 31. मानव द्वारा सर्वप्रथम प्रयुक्त अनाज क्या था? – चावल 32. हेरोडोटस के विवरण से भारत के किस अन्य देश के साथ संबंधों का पता चलता है? – ईरान 33. महरौली में जंग-रहित लौह स्तम्भ किसने स्थापित किया? – गुप्त 34. हिन्दू विधि पर एक पुस्तक ‘मिताक्षरा’ किसने लिखी? – विज्ञानेश्वर 35. विक्रमशिला शिक्षा केन्द्र के संस्थापक का नाम क्या है?– धर्मपाल 36. उस शासक का नाम क्या है जिसने विजय स्तम्भ/कीर्ति स्तम्भ का निर्माण कराया था? – राणा कुम्भा 37. खजुराहो स्थित मन्दिरों का निर्माण किसने किया था? – चंदेल राजपूत 38. 13वें शताब्दी में राजस्थान के माउंट आबू में प्रसिद्ध दिलवाड़ा मंदिर किसने बनवाया? – तेजपाल 39. किस राजवंश का काल कन्न्ड़ साहित्य के उत्पत्ति का काल माना जाता है? – राष्ट्रकूट 40. राष्ट्रकूट काल में ‘राष्ट्र’ (प्रांत) का प्रधान क्या कहलाता था? – राष्ट्रपति 41. चोल राजाओं ने किस धर्म को संरक्षण प्रदान किया? – शैव धर्म 42. किस राष्ट्रकूट शासक ने रामेश्वरम् में विजय स्तंभ एवं देवालय की स्थापना की थी? – कृष्ण III 43. युद्ध में विशेष दिखानेवाले योद्धा को कौन-सी उपाधि दी जाती थी? – क्षत्रिय-शिखामणि 44. ‘मत्तविलास प्रहसन’ नाटक का रचयिता था? – महेन्द्रवर्मन I 45. मन्दिर स्थापत्य कला की द्रविड़ शैली का आरम्भ किस राजवंश के समय में हुआ? – पल्लव 46. महमूद गजनवी ने भारत पर कितनी बार आक्रमण किया? – 17 बार 47. भारत में मुस्लिम राज का संस्थापक कौन माना जाता है? – मुहम्मद गोर 48. कुतुबमीनार के कार्य को किसने पूरा किया था? – इल्तुतमिश 49. नहर निर्माण कराने वाला दिल्ली का प्रथम सुल्तान कौन था? – गयासुद्दीन तुगलक 50. मुहम्मद-बिन-तुगलक की मृत्यु कहाँ हुई? – थट्टा में

Popular posts from this blog

गणित : साझा/Partnership

Common Error : Syntax (Easy Rules)

भारत के राष्ट्रपति