13. प्रणब मुखर्जीकार्यकाल
25 जुलाई 2012 से अब तक। श्री प्रणव मुखर्जी भारत के 13 वे राष्ट्रपति
हैं। वह अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार पी. ए. संगमा को हराकर राष्ट्रपति
बने। श्री मुखर्जी का जन्म पश्चिम बंगाल के वीरभूमी जिले के मिराती गांव
में 11 दिसंबर 1935 को हुआ था। श्री मुखर्जी को 1997 सर्वश्रेष्ठ सांसद का
पुरस्कार एवं 2008 में भारत का दूसरा सबसे बड़ा असैनिक सम्मान पद्म विभूषण
प्रदान किया गया था। श्री मुखर्जी ने अपने राजनीतिक जीवन में विभिन्न
महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है । राष्ट्रपति चुनाव लड़ने से पहले वह
केंद्र सरकार में वित्त मंत्री के पद पर थे।