Current Gk 3 April

चीन ने प्रथम कृत्रिम कॉर्निया बाजार में उतारा:

चीन में प्रथम कृत्रिम कॉर्निया उत्पाद को 2015 में लाइसेंस मिल गया था, जिसके बाद इसे बाजार में उतारा गया है। चीन खाद्य एवं औषधि प्रशासन (सीएफडए) की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कृत्रिम कॉर्निया अल्सर के इलाज में भी प्रभावी है।प्रशासन का कहना है कि चीन के पास इस उत्पाद की मुख्य प्रौद्योगिकी के लिए बौद्धिक संपदा अधिकार हैं।

चीन में शिव थापा ने एशियाई/ओशिनिया प्रतियोगिता मेंरजत पदक जीता:

1 अप्रैल 2016 को भारतीय मुक्केबाज शिव थापा ने कियानन, चीन में आयोजित एशियाई/ ओशिनिया क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में 56 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता। सेमीफाइनल में थापा ने कजाकिस्तान के किरत अलीयेव को पराजित कर पदक हासिल किया।इस जीत के साथ 22 वर्षीय थापा रियो ओलंपिक में प्रवेश करने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज बन गए। फाइनल में थापा का मुकाबला थाईलैंड के चाटचाइ बुटदी से हुआ। थापा को 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। बुटदी एशियाई चैंपियन है जबकि थापा विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक विजेता है।

जितेंदर जगोता आईडीएसए के अध्यक्ष नियुक्त:

29 मार्च 2016 को इंडियन डायरेक्ट सेलिंग एसोसिएशन (आईडीएसए) ने जितेंदर जगोता (एवोन सौंदर्य उत्पाद कम्पनी में कानूनी और सरकारी मामलों के निदेशक) को अध्यक्ष नियुक्त किया।जगोता एमवे इंडिया के राष्ट्रीय कॉरपोरेट अध्यक्ष रजत बनर्जी का स्थान लेंगे। जगोता का चयन नई दिल्ली में एसोसिएशन की जनरल बॉडी मीटिंग के दौरान किया गया।इस नई एग्जीक्यूटिव कमिटी में विवेक कटोच (उपाध्यक्ष), रजत बनर्जी (कोषाध्यक्ष) एवं रिनी सान्याल (सचिव) शामिल हैं। आईडीएसए के निर्वाचित सदस्य 2016-17 के लिए एक वर्ष के कार्यकाल हेतु पदासीन रहेंगे।आईडीएसए:इंडियन डायरेक्ट सेलिंग एसोसिएशन (आईडीएसए) भारत में डायरेक्ट सेलिंग उद्योग के लिए एक स्वायत्त एवं स्वनियामक निकाय है। यह एसोसिएशन डायरेक्ट सेलिंग उद्योग और नीति निर्माण करने वाली संस्थाओं के बीच कड़ी का काम करती है।

मिस्र के उपन्यासकार अहमद नाजी पेन पुरस्कार हेतुचयनित:

31 मार्च 2016 को पेन अमेरिका ने कारावास में बंद मिस्र के उपन्यासकार और पत्रकार अहमद नाजी को पेन/बार्बी फ्रीडम टू राईट अवार्ड से सम्मानित किये जाने की घोषणा की।यह पुरस्कार न्यूयॉर्क स्थित अमेरिकी प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय में 16 मई 2016 को पेन अमेरिका के वार्षिक साहित्यिक पर्व पर दिया जायेगा। इस दौरान जे. के. रॉलिंग को विश्वभर में बच्चों के बीच साहित्य के प्रति प्रेम जागृत करने के लिए वर्ष 2016 के पेन/एलन फाउंडेशन लिटरेरी सर्विस अवार्ड से भी सम्मानित किया जायेगा।

त्रान दाइ कुआंग वियतनाम के राष्ट्रपति नियुक्त:

वियतनाम में सांसदों ने राष्ट्रपति पद के लिए एक शीर्ष पुलिस जनरल को मंजूरी दे दी जिसके बाद एक विवादित घरेलू सुरक्षा बल के प्रमुख को इस शीर्ष पद पर आसीन होने का मौका मिला है।त्रान दाइ कुआंग को वियतनामी संसद में 91.5 प्रतिशत मत मिले। उन्हें सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के महाधिवेशन में जनवरी में इस पद के लिए मनोनीत किया था। यह एक प्रतीकात्मक पद है।

प्रसिद्द इराकी ब्रिटिश वास्तुकार ज़ाहा हदीद का निधन:

31 मार्च 2016 को रॉयल इंस्टिट्यूट ऑफ़ ब्रिटिश आर्किटेक्ट्स (आरआईबीए) द्वारा स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला, ज़ाहा हदीद का मियामी में निधन हो गया। वह 65 वर्ष की थीं।वर्ष 2004 में हदीद पहली महिला एवं मुस्लिम व्यक्ति थीं जिन्होंने प्रेत्जिकजर पुरस्कार जीता। यह पुरस्कार वास्तुकला के नोबेल के रूप में जाना जाता है।उन्होंने वर्ष 2010 एवं 2011 में स्टरलिंग पुरस्कार प्राप्त किया। उन्हें वास्तुकला क्षेत्र में योगदान के कारण वर्ष 2002 में कमांडर ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ द ब्रिटिश एम्पायर (सीबीई) द्वारा सम्मानित किया गया तथा वर्ष 2012 में डेम कमांडर ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ द ब्रिटिश एम्पायर (डीबीई) से सम्मानित किया गया।

ज्यादा ट्रिक और टिप्स के लिए हमारा Facebook Gk trick पेज like करे  
Like करने के लिए यहाँ क्लिक करे click here

Whatsapp no. 7733956660

Comments

Popular posts from this blog

गणित : साझा/Partnership

Common Error : Syntax (Easy Rules)

भारत के राष्ट्रपति