Current Gk 1 April
लीगो ऑब्जर्वेटरी की स्थापना को भारत-अमेरिका ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए:
भारत में ‘लेजर इंटरफेरोमीटर ग्रेविटेशनल वेब आब्जर्वेटरी’ (लीगो) स्थापित करने के लिए भारत और अमेरिका ने एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए, जो भूगर्भीय तरंग खगोल विज्ञान के विभिन्न पहलुओं पर अग्रिम अनुसंधान को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।यह एमओयू केंद्रीय कैबिनेट द्वारा लंबे समय से प्रतीक्षित तीसरे लीगो इंटरफेरोमीटर निर्माण को मंजूरी दिये जाने के करीब एक महीने बाद हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लीगो वैज्ञानिकों की मौजूदगी में परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव शेखर बसु और अमेरिका के नेशनल साइंस फाउंडेशन (एनएसएफ) निदेशक फ्रांस काडरेवा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किये।लंबे समय से प्रतीक्षित तीसरे लीगो इंटरफेरोमीटर के निर्माण से गुरूत्वाकषर्ण तरंगों के स्रोतों का सटीक पता लगाने और संकेतों के विश्लेषण करने के वैज्ञानिकों की क्षमता में महत्वपूर्ण सुधार होगा। उम्मीद है कि ये 2023 तक काम करने लगेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय परमाणु सुरक्षा सम्मेलन (एनएसएस) में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका में हैं।उल्लेखनीय है कि केंद्रीय कैबिनेट ने पिछले महीने भारत में तीसरे लीगो इंटरफेरोमीटर निर्माण को मंजूरी प्रदान की थी। इस परियोजना से वैज्ञानिकों एवं इंजीनियरों को भूगर्भीय तरंग के क्षेत्र में गहराई से शोध करने का अवसर मिल सकेगा और खगोल विज्ञान के नये आयाम के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।अमेरिका में दो लीगो वेधशालाएं हैं जो हैनफोर्ड, वाशिंगटन और लिविंग्सटन, लूसियाना में हैं। इनकी स्थापना अमेरिकी नेशनल साइंस फाउंडेशन ने की है। इसकी कल्पना, निर्माण एवं संचालन कैल्टेक एवं एमआईटी द्वारा किया जाता है।लीगो भारतीय अनुसंधानकर्ताओं को पुर्जे और प्रशिक्षण मुहैया कराएगा ताकि वे एक नया उन्नत लीगो डिटेक्टर का निर्माण एवं उसका संचालन कर सकें, जिसका बाद में संचालन भारतीय टीम द्वारा किया जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने एशिया के सबसे बड़े ऑप्टिकल टेलीस्कोप 'एरीज' का उद्घाटन किया:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बेल्जियम के प्रधानमंत्री चार्ल्स माइकल ने 30 मार्च 2016 को संयुक्त रूप से भारत में स्थित एशिया के सबसे बड़े ऑप्टिकल टेलीस्कोप 'एरीज' को सक्रिय किया। एरीज परियोजना केवल सरकार से सरकार की पहल नहीं है। यह निजी क्षेत्रों के लिए भी फायदेमंद है।नैनीताल के नजदीक देवस्थल में 'आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ऑब्जर्वेशनल साइंसिज' (एरीज) में स्थापित यह टेलीस्कोप 3.6 मीटर का है। भारत ने बेल्जियम की कंपनी 'एएमओएस' की सहभागिता में इस ऑप्टिकल टेलीस्कोप का निर्माण किया है। यह एशिया में अपने तरह का पहला टेलीस्कोप है।
हरियाणा में नगर निकाय चुनाव लड़ने की न्यूनतम शैक्षिकयोग्यता दसवीं पास:
पंचायतों की तर्ज पर अब हरियाणा के नगर निकायों में भी चुनाव लडऩे वालों के लिए शैक्षणिक योग्यता की शर्त अनिवार्य कर दी गई है। इस आशय का बिल 31 मार्च 2016 को विधानसभा में पारित हो गया। इस बिल में आपराधिक मामले में 10 वर्ष से कम सजा पाए व्यक्तियों, सहकारी बैंकों के डिफाल्टर व बिजली बिलों के डिफाल्टर को चुनाव के अयोग्य माना गया है।इसके अलावा घर में शौचालय होना जरूरी किया गया है। हालांकि इस विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी महीनों पहले ही मिल गई थी और नई शर्तों के तहत अंबाला नगर निगम में उपचुनाव भी हो गया था।विधानसभा में स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने बिल पेश किया जिसमें हरियाणा विधानसभा में हरियाणा नगर पालिका अधिनियम,1973 तथा हरियाणा नगर निगम अधिनियम, 1994 को संशोधित करने के उद्देश्य से क्रमश: हरियाणा नगरपालिका (संशोधन) विधेयक, 2016 तथा हरियाणा नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2016 पारित किए गए। इन संशोधनों के साथ ही, हरियाणा नगरपालिका (संशोधन) अध्यादेश, 2016 तथा हरियाणा नगर निगम (संशोधन) अध्यादेश, 2016 निरस्त हो गए हैं।कविता जैन ने संसोधन विधेयक पेश करते हुए कहा कि इन संशोधनों का उद्देश्य शहरी स्थानीय निकायों,जोकि शासन का तीसरा स्तर है,को मजबूत करना तथा शहरी स्थानीय निकायों के पदाधिकारियों के लिए शिक्षा को आवश्यक योग्यता बनाकर उनकी दक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही में सुधार लाना है।विधेयक में प्रावधान:इन विधेयकों के अनुसार खंड (घ) के बाद निम्नलिखित खंड जोड़े जाएंगे जिसमें (ड़) यदि वह किसी आपराधिक मामले में कारावास,जो 10 वर्ष से कम न हो, से दंडनीय किसी अपराध के लिए न्यायालय सिद्ध दोष किया गया है या उसके विरुद्ध आरोप लगाए गए हों।
मध्य प्रदेश में 'आनंद मंत्रालय' बनाया जाएगा:
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'आनंद मंत्रालय' (हैप्पीनेस मिनिस्ट्री) बनाने का एलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा, "किसी राज्य की जनता कितनी सुखी है इसकी गणना सिर्फ विकास दर के आधार पर नहीं की जा सकती है। इसलिए राज्य सरकार आनंद मत्रालय बनाएगी, जेा आमजन में आनंद पैदा करने का काम करेगा। इस तरह का कांसेप्ट भूटान जैसे देश में अपनाया गया है।"उन्होंने कहा कि यह मंत्रालय आम लोगों को कैसे सुखी रखा जा सकता है, इसके लिए काम करेगा। यह मंत्रालय योग, खेल से जोड़कर लोगों के दृष्टिकोण को आशवादी बनाने की दिशा में भी प्रयास करेगा। उन्होंने भारतीय समाज की पुरातन व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि देश में प्रारंभ से ही लोगों को सुखी और आनंदित रखने के प्रयास होते रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ भौतिक खुशहाली और समृद्धि से जीवन सही अर्थो में आनंदपूर्ण नहीं हो सकता। भूटान के चौथे नरेश जिग्मे सिंगे वांग्चुक ने 1970 के दशक में ग्रॉस नेशनल हेप्पीनेस इंडेक्स की अवधारणा को लागू किया।अनेक देश में इस दिशा में काम चल रहा है और इसके लिए विभिन्न स्तरों पर रिपोर्ट्स भी तैयार की जा रही हैं। वर्ष 2015 में वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट सस्टेनेबल डेवलपमेंट साल्यूशन्स नेटवर्क द्वारा तैयार की गई, जो संयुक्त राष्ट्र संघ की एक वैश्विक पहल है।
भेल ने पश्चिम बंगाल में पनबिजली संयंत्र का निर्माण पूराकिया:
बिजली उपकरण निर्माता कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने पश्चिम बंगाल में तीस्ता नो डैम पनबिजली परियोजना चरण-4 में 40 मेगावाट की दूसरी इकाई का निर्माण पूरा कर लिया।रन-ऑफ-द-रिवर किस्म की यह परियोजना राज्य के दार्जीलिंग जिले में स्थित है। यह राष्ट्रीय पनबिजली ऊर्जा निगम (एनएचपीसी) की परियोजना है, जिसने चार इकाइयों के इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल (ईएंडएम) कार्य का ठेका भेल को दिया था। भेल ने कहा कि शेष दो इकाई का काम भी आखिरी चरण में है। इस परियोजना से सालाना 72 करोड़ यूनिट बिजली पैदा होगी।
वर्ष 2016-17 में कृषि वृद्धि दर का 6 प्रतिशत रहने का अनुमान: नीति आयोग
नीति आयोग के सदस्य रमेश चंद ने कहा कि अगर मानसून सामान्य रहा तो 2016-17 में देश की कृषि वृद्धि दर मौजूदा 1.2 प्रतिशत के मुकाबले बढ़कर छह प्रतिशत हो सकती है।चंद ने कहा कि खराब मानसून के कारण वर्ष 2014-15 में कृषि क्षेत्र में 0.25 प्रतिशत गिरावट रही जबकि 2015-16 में क्षेत्र में 1.2 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है।एसोचैम के एक कार्यक्रम के मौके पर चंद ने संवाददाताओं से कहा कि वर्ष 2016-17 में अगर मानसून सामान्य रहता है तो कृषि वृद्धि दर छह प्रतिशत तक बढ़ सकती है। पिछले दो साल में वृद्धि आधार काफी कम रहने से नए वित्त वर्ष में उंची वृद्धि दर्ज की जा सकती है।भारतीय मौसम विभाग द्वारा मानसून भविष्यवाणी अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जारी किए जाने की उम्मीद है। नीति आयोग के सदस्य ने कहा कि सामान्य मानसून रहने के साथ खेती का रकबा बढ़ेगा और उत्पादकता भी बढ़ेगी।चंद ने कहा कि विगत में ऐसे उदाहरण हैं कि जब कृषि वृद्धि दर में काफी उछाल आया है। और इस बार सरकार ने पूर्वी भारत में भी किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद के बारे में सुनिश्चित किया है। इससे भी उच्च विकास दर हासिल करने में मदद मिलेगी।
चीन ने 22वें बेईदोउ नेविगेशन उपग्रह का प्रक्षेपण किया:
30 मार्च 2016 को चीन ने बेईदोउ नेविगेशन उपग्रह प्रणाली के 22वें संस्करण का प्रक्षेपण किया। उपग्रह का प्रक्षेपण दक्षिण-पश्चिमी सिचुआन प्रांत के शीचांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से किया गया।उपग्रह को एक लान्ग मार्च-3अ कैरियर रॉकेट के सहारे छो़डा गया. यह लॉन्ग मार्च रॉकेट का 225वा उड़ान था। बेईदोउ नेविगेशन उपग्रह प्रणाली में 30 उपग्रह होंगे और इसे 2020 तक पूरा करने का लक्ष्य है। यह उपग्रह प्रणाली अमेरिका के ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम, रूस के ग्लोनास, और यूरोप के गैलीलियो नेविगेशन उपग्रह प्रणाली का समकक्ष होगा।बेईदोउ वर्तमान में चीन के भीतर नेविगेशन और पड़ोसी क्षेत्रों को सेवा प्रदान कर रहा है. इसके नामित ग्रहपथ में प्रस्थापित होते ही यह दुसरे स्थापित उपग्रहों में शामिल हो जाएगा.ज्ञात हो कि ‘बेईदोउ’ परियोजना को औपचारिक रूप से वर्ष 1994 में शुरू किया गया था। चीन की योजना वर्ष 2018 तक बेईदोउ सेवा का विस्तार "बेल्ट एंड रोड" परियोजना के आसपास के देशों में करने की है।
गुयेन वियतनाम संसद की पहली महिला अध्यक्ष चुनीं गईं:
वियतनाम की संसद नेशनल असेंबली (एनए) ने 31 मार्च 2016 को गुयेन थी किम नगन को अध्यक्ष चुना। वह देश की पहली महिला एनए अध्यक्ष हैं। गुयेन 13वीं नेशनल असेंबली के 11वें सत्र में 481 में से 472 वोट पाकर अध्यक्ष चुनी गई हैं। उन्होंने एनए अध्यक्ष के रूप में शपथ ले ली है।एनए का 11वां सत्र अभी चल रहा है। उन्हें एनए परिषद की भी अध्यक्ष चुना गया है। इसके लिए हुए गुप्त मतदान में उन्हें 477 में से 467 वोट मिले। गुयेन चुनाव से पूर्व जुलाई 2011 से एनए की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं।
ज्यादा ट्रिक और टिप्स के लिए हमारा Facebook Gk trick पेज like करे
Like करने के लिए यहाँ क्लिक करे click here
Whatsapp no. 7733956660
Comments
Post a Comment