डेली करेंट अफेयर्स 2 जनवरी 2017(सोमवार


1.यूएन में सीरिया संघर्ष विराम पर प्रस्ताव पारित
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
• संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सीरिया में संघर्ष विराम को समर्थन देने वाले प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया। रूस और तुर्की ने सीरिया में छह वर्षो से जारी संघर्ष खत्म करने का प्रयास किया है। संघर्ष विराम कमजोर रहने के बावजूद शांति का प्रयास किया जा रहा है।
• पारित प्रस्ताव में पूरे सीरिया में त्वरित, सुरक्षित और बेहिचक मानवीय सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई है। इसके अलावा जनवरी के अंत में कजाखिस्तान की राजधानी अस्ताना में सीरिया सरकार और विरोधियों के प्रतिनिधि की बैठक की उम्मीद जताई है।
• प्रस्ताव के अंतिम मसौदे से गुरुवार को शुरू हुए सीरिया संघर्ष विराम की मंजूरी को हटा लिया गया। लेकिन ¨हसा खत्म करने के लिए रूस और तुर्की के प्रयास का समर्थन किया गया है।
• परिषद में पश्चिम के सदस्यों ने प्रस्ताव के मसौदे में आखिरी समय में बदलाव कराया। यह कदम संयुक्त राष्ट्र की भूमिका को स्पष्ट करने और मास्को एवं अंकारा के बीच हुए समझौते का अर्थ स्पष्ट करने के लिए उठाया गया।
• अमेरिका की उप राजदूत मिशेल सिसॉन ने कहा कि ओबामा प्रशासन संघर्ष विराम का पुरजोर समर्थन करता है। लेकिन उन्होंने रूस और तुर्की द्वारा किए गए समझौते के अतिरिक्त दस्तावेज पर खेद जताया। इसके लागू होने का ब्योरा अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है।
• उधर, सीरिया में स्थिति कुछ और है। विद्रोहियों ने शनिवार को सरकार समर्थक बलों पर संघर्ष विराम के उल्लंघन का आरोप लगाया था। दमिश्क के बाहर बारादा घाटी में और विपक्ष के कब्जा वाले गांवों पर हवाई हमले किए गए।
2. नए साल में सस्ता हुआ कर्ज
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
• बैंकों से गरीबों तथा निम्न मध्यम वर्ग को ऋण सहायता में प्राथमिकता देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल की अपील का असर नए साल के पहले ही दिन दिखाई दिया। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) समेत और सरकारी क्षेत्र के दो अन्य बैंकों पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) ने रविवार को अपनी विभिन्न परिपक्वता अवधि के ऋण की मानक दरों में 0.9 फीसद तक की कटौती की घोषणा की है।
• एसबीआई ने एक बयान में बताया कि उसके एक साल की अवधि वाले ऋण की सीमान्त कोष लागत आधारित ऋण दर (एमसीएलआर) 8.90 से घटाकर 8.0 फीसद की गई है। इसी प्रकार एक माह, तीन माह और छह माह की अवधि के ऋणों के लिए भी ब्याज दरों में कटौती की गई है।
• बैंक ने दो साल और तीन साल की अवधि के लिए एमसीएलआर घटाकर क्र मश: 8.10 फीसद और 8.15 फीसद कर दिया है। सभी ब्याज दरें आज से प्रभावी होंगी। इसी के साथ पीएनबी और यूबीआई ने भी अपनी मानक दरों में 0.9 फीसद तक की कटौती की है।
• पीएनबी ने एक वर्ष की अवधि वाले ऋण के लिए एमसीएलआर 0.7 फीसद घटाकर 8.45 फीसद कर दिया है। इसी प्रकार तीन वर्ष की अवधि के लिए यह 8.60 फीसद और पांच वर्ष की अवधि के लिए 8.75 फीसद किया गया है।
• यूबीआई ने एमसीएलआर में 0.65 से 0.90 फीसद की कटौती की है। एक वर्ष की अवधि के लिए एमसीएलआर को घटाकर 8.65 फीसद किया गया है।
3. भारत, पाक में परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची का आदान-प्रदान
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
• भारत और पाकिस्तान ने रविवार को द्विपक्षीय समझौते के तहत अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची का आदान-प्रदान किया।विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत और पाकिस्तान ने नई दिल्ली और इस्लामाबाद में राजनयिक माध्यमों से उन परमाणु प्रतिष्ठानों एवं स्थलों की सूची का आदान-प्रदान किया, जो भारत और पाकिस्तान के परमाणु प्रतिष्ठानों के खिलाफ हमले को रोकने वाले समझौते के तहत आता है।’
• दोनों देशों के बीच 31 दिसम्बर, 1988 को इस समझौते पर हस्ताक्षर किया गया था और यह 27 जनवरी, 1991 को अमल में आया था। समझौते के तहत दोनों देश हर साल जनवरी में एक दूसरे के उन परमाणु प्रतिष्ठानों और स्थलों के बारे में सूचित करते हैं, जो इस समझौते के तहत आने हैं।
• दोनों देशों ने 26वीं बार इस तरह की सूची का आदान-प्रदान किया है। पहली बार एक जनवरी, 1992 को इस सूची का आदान-प्रदान हुआ था। विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों ने राजनयिक माध्यमों से नई दिल्ली और इस्लामाबाद में एक दूसरे के उन नागरिकों की सूची का भी आदान-प्रदान किया, जो जेलों में बंद हैं। सूची का आदान-प्रदान कूटनीतिक मदद से संबंधित समझौते के प्रावधानों के अनुसार होता है।
• इस समझौते पर 21 मई, 2008 को हस्ताक्षर किया गया था। इसके तहत साल में दो बार एक दूसरे की जेलों में बंद नागरिकों की सूची का आदान-प्रदान होता है।
• एक जनवरी और एक जुलाई को ये सूची एक दूसरे को सौंपी जाती हैं। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘हम पाकिस्तान की हिरासत में मौजूद अपने उन नागरिकों के लिए कूटनीतिक मदद की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जिनको अब तक मदद नहीं दी गई है।
4. नए साल में रोशन रहेगा हरी पूंछ वाला धूमकेतु होंडा
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
• नववर्ष पर हरी पूंछ वाला धूमकेतु 45-पी होंडा मारकोस पाजुदुसाकोवा आसमान में रोशन रहेगा। साल के आखिरी दिन वह सूर्य के सर्वाधिक नजदीक से होकर अपने पथ पर आगे निकल गया।
• इसे जनवरी के पहले और अंतिम सप्ताह में बेहतर ढंग से देखा जा सकता है। यह धूमकेतु अब सवा पांच वर्ष बाद पुन: सूर्य के करीब पहुंचेगा।
• चमकदार पूंछ के कारण धूमकेतु हमारे सौर परिवार के आकर्षण का केंद्र हैं। ग्रहों की भांति सूर्य का भ्रमण करते हैं। सूर्य के नजदीक पहुंचने के बाद अपनी कक्षा में वापस लौट जाते हैं। खास बात यह है कि सूर्य के करीब पहुंचने पर बेहद सक्रिय हो उठते हैं और इनकी पूंछ लंबी होती जाती है।
• बर्फीले होने के कारण वह सूर्य की रोशनी में चमकने लगती है। अब धूमकेतु होंडा सूर्य के नजदीक से होकर 7.91 करोड़ किमी आगे निकल चुका है। इस पर खगोलविदें की नजर है।
• धूमकेतु 12 फरवरी को पृथ्वी के नजदीक पहुंचेगा। तब इसकी दूरी 1.2 करोड़ किमी रह जाएगी। फिलहाल इसे इस माह के पहले वह अंतिम सप्ताह में बेहतर ढंग से देखा जा सकेगा। तीन जनवरी को पश्चिम दिशा में सूर्यास्त के बाद आसानी से ढ़ूंढा जा सकेगा।
• इसे दूरबीन से ही देखा जा सकता है। कार्बन व साइनोजन के आयनो के कारण इसकी पूंछ का रंग हरा नजर आता है।
• क्या धूमकेतु ने पहुंचाया धरती पर पानी : आर्यभटट् प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शशिभूषण पांडे का कहना है कि यह संभव है कि पृथ्वी पर पानी पहुंचाने में धूमकेतुओं की भूमिका रही होगी।
•  आखिर इतना जल कहां से आया, इसके बारे में आज तक सही जानकारी नहीं मिल पाई है। माना जाता है कि बर्फीला होने के कारण धूमकेतु में काफी मात्र में जल होता है। शायद पूर्व में कोई धूमकेतु पृथ्वी से टकरा गया होगा और काफी जल धरती पर पहुंच गया। इसके बाद ही पृथ्वी में जीवन संभव हुआ होगा।
• चार जनवरी को पृथ्वी होगी सूर्य के सर्वाधिक करीब : भारतीय तारा भौतिकी संस्थान बेंगलुरु के खगोल वैज्ञानिक प्रो. आरसी कपूर के अनुसार चार जनवरी को पृथ्वी सूर्य के सर्वाधिक निकट पहुंचेगी। इसके बावजूद उत्तरी गोलार्ध में शीत का मौसम बना रहता है।
• इसकी वजह सूर्य इन दिनों मकर रेखा के ऊपर है और उत्तरी गोलार्ध में किरणों तिरछी पड़ रही हैं। जिस कारण ठंड बनी रहती है।द्यजनवरी के पहले और अंतिम सप्ताह में बेहतर दिखाई

Comments

Popular posts from this blog

गणित : साझा/Partnership

Common Error : Syntax (Easy Rules)

भारत के राष्ट्रपति