101. बर्फ़ में स्केटिंग करना प्रदर्शित करता है कि, दाब बढ़ाने पर बर्फ़ का गलनांक --- घट जाता है 102. स्टेनलेस स्टील एक मिश्रधातु है, जबकि वायु है एक --- मिश्रण 103. पर्यावरण का अध्ययन जीव- विज्ञान की किस शाखा के अंतर्गत किया जाता है? --- पारिस्थितिकी 104. फूलों के संवर्द्धन के विज्ञान को क्या कहते हैं? --- फ़्लोरीकल्चर 105. किसी असंतुलित बल द्वारा किसी पिण्ड में उत्पन्न त्वरण --- बल के अनुक्रमानुपाती होता है। 106. निम्नलिखित में से कौन एक अस्थायी कण है --- न्यूट्रॉन 107. परमाणु नाभिक के अवयव हैं --- प्रोटॉन और न्यूट्रॉन 108. सजावटी वृक्ष तथा झाड़ियों के संवर्द्धन से सम्बन्धित अध्ययन कहलाता है --- आरबोरीकल्चर 109. निकट दृष्टिदोष से पीड़ित व्यक्ति के चश्मे में कौन-सा लेंस प्रयोग किया जाता है? --- अवतल लेंस 110. दूर दृष्टिदोष से पीड़ित व्यक्ति के चश्मे में कौन-सा लेंस प्रयोग किया जाता है? --- उत्तल लेंस 111. न्यूटन के गति के तीसरे नियम के अनुसार क्रिया तथा प्रतिक्रिया से सम्बद्ध बल --- हमेशा भिन्न-भिन्न वस्तुओं पर ही लगे होने चाहिए। 112. 'प्रत्येक क्रिया के बराबर व विपरीत दिशा में...